By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Sol Web MediaSol Web MediaSol Web Media
  • Economy
  • Education & job
  • Entertainment
  • International News
  • Politics
  • Infrastructure
  • Sports
  • Technology
  • हिंदी समाचार
Reading: सवा 5 करोड़ रुपए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Sol Web MediaSol Web Media
Font ResizerAa
  • Economy
  • Education & job
  • Entertainment
  • International News
  • Politics
  • Infrastructure
  • Sports
  • Technology
  • हिंदी समाचार
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Real Estate & Infrastructure

सवा 5 करोड़ रुपए

Sol Web Media
Last updated: February 28, 2026 10:13 am
Sol Web Media
2 months ago
Share
SHARE

एक सच्ची कहानी- ग्रेटर नोएडा के किसान रामेश्वर सिंह की। 12 एकड़ जमीन सरकार ने ली और बदले में उन्हें सवा 5 करोड़ रुपए दिए। पैसा खाते में आते ही जिंदगी बदल गई।मुआवजे के पैसे से सबसे पहले उन्होंने बागपत में तीन करोड़ की जमीन खरीदी। गांव में दो बड़े मकान बनवाए- 1 करोड़ से ज्यादा खर्च हुआ। दो महंगी गाड़ियां आ गईं। फिर बच्चों की शादियों का सिलसिला शुरू हुआ- तीन बेटियों, दो पोतियों और बाद में तीन पोतों की शादी की। पोतियों को 20-20 तोला सोना और 20-20 लाख की गाड़ियां दीं। एक शादी में ही करीब 80 लाख खर्च हो गए। बहुओं को भी 20-20 तोला सोने के जेवर दिए गए।
आज वे मानते हैं- ‘पैसा संभालना नहीं आया।’
वजह पूछने पर बताते हैं कि जैसे ही पैसा मिला, हमारा दिमाग आसमान छूने लगा।यह कहानी ग्रेटर नोएडा के सिर्फ एक परिवार की नहीं। 1979 से न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने जमीन अधिग्रहण शुरू किया। 1991 में ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी बनी और 2007-2012 के बीच 39 से ज्यादा गांवों की जमीन ली गई।

15-20 साल बाद वही जमीन 70 से 200 करोड़ की हो चुकी है, लेकिन अब लगभग 95% परिवारों का मुआवजा खत्म हो चुका है। कई किसान अपनी ही जमीन पर बनी फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड हैं। कोई वहीं बनी इमारतों में दूध बेच रहा है।

ब्लैकबोर्ड में इस बार ग्रेटर नोएडा में मुआवजे की रकम से करोड़पति बने और अब बर्बादी की कगार पर पहुंचे किसानों की स्याह कहानियां।

90 साल के रामेश्वर सिंह चौपाल में बैठे मिल जाते हैं। सरकार ने उनकी 12 एकड़ जमीन ली, जिसके बदले में उन्हें सवा पांच करोड़ रुपए दिए। लेकिन आज उनकी उसी जमीन की कीमत 80 करोड़ रुपए है।

वह बताते हैं, ‘हमने पैसा हाथ में आते ही बागपत के अलावा हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में जमीन खरीदी। मैं जानता था- जमीन का पैसा जमीन में ही टिकता है। मेरी ही तरह करीब 95 फीसदी बड़े किसानों ने आसपास के इलाकों में दूसरी जगह जमीन खरीदी।

हां, कुछ लोगों ने पैसा संभाला नहीं… लापरवाही में खर्च कर दिया।’
वह दोहराते हैं- ‘अब 90 फीसदी से ज्यादा लोगों का मुआवजा खत्म हो चुका है। कोई दूध बेच रहा है, कोई छोटी-मोटी नौकरी कर रहा है। जिनके पास कभी खेत थे, अब वे रोज की कमाई जोड़कर घर चला रहे हैं।
हमारी जमीन पर फैक्ट्रियां लगी हैं। लेकिन हमारे बच्चों को नौकरी नहीं मिलती। फैक्ट्री मालिकों को लगता है कि लोकल लड़के बदमाश होते हैं। सोचिए, जमीन हमारी गई और हम ही पराए हो गए।’
अब अगली पीढ़ी के लिए क्या बचा? न जमीन, न पैसा, न पढ़ाई के सहारे पक्की नौकरी का रास्ता? बड़ी तनख्वाह वाली नौकरी मिलती नहीं, छोटी नौकरी बच्चे करते नहीं। पहले कम से कम जमीन का सहारा तो था।

Will Artificial Intelligence Disrupt the Real Estate Market or Drive Its Next Boom?
India’s Infrastructure Boom in 2026: Rail Expansion, Highway Projects and AI Investments Drive Growth
PM GatiShakti Panel Reviews India Mega Infra Projects
Nitin Gadkari Unveils NHAI’s RIIT on BSE, Boosting India’s Infrastructure Investment
Narendra Modi Flags Off India’s Fastest Metro Service in Meerut
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article NEET-PG Negative Cut-Off Row: Govt Says Qualified MBBS Doctors Remain Competent
Next Article ICC Women’s T20 World Cup 2026
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Sol Web Media delivers credible news, insightful stories, and timely updates that keep you informed and ahead.

Our Categories

  • Economy, Business , Money News
  • Education & job
  • Entertainment & Celebrities
  • International News & Conflicts

 

  • Politics & Government
  • Real Estate & Infrastructure
  • Sports
  • Technology & AI

Find Us on Socials

© Sol Web Media | All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?