By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Sol Web MediaSol Web MediaSol Web Media
  • Economy
  • Education & job
  • Entertainment
  • International News
  • Politics
  • Infrastructure
  • Sports
  • Technology
  • हिंदी समाचार
Reading: सोनम वांगचुक की जारी भूख हड़ताल पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में ऐसी चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Sol Web MediaSol Web Media
Font ResizerAa
  • Economy
  • Education & job
  • Entertainment
  • International News
  • Politics
  • Infrastructure
  • Sports
  • Technology
  • हिंदी समाचार
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
हिंदी समाचार

सोनम वांगचुक की जारी भूख हड़ताल पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में ऐसी चर्चा

writer1
Last updated: July 17, 2026 4:39 am
writer1
1 month ago
Share
SHARE

इस आंदोलन की शुरुआत कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने की थी और पिछले महीने 28 जून को इसमें सोनम वांगचुक शामिल हुए थे.

कॉकरोच जनता पार्टी प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता के मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा मांग रही है. केंद्र सरकार सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर बहुत हरकत में नहीं दिख रही है. लेकिन वांगचुक के अनशन की चर्चा अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी अच्छी ख़ासी है.

अमेरिका के प्रमुख अख़बार न्यूयॉर्क टाइम्स ने 16 जुलाई की एक रिपोर्ट में लिखा है कि लाखों भारतीय छात्रों के लिए न्याय की मांग कर रहे युवाओं के आंदोलन को वांगचुक की भूख हड़ताल से नई गति मिली है.

28 जून से केवल नमक मिले पानी के सहारे रह रहे वांगचुक ने कहा, “पीड़ित लोग अक्सर अपनी आवाज़ ख़ुद नहीं उठा पाते. इस बार बदलाव यह था कि युवा ख़ुद आगे आकर अपनी आवाज़ उठा रहे थे. ऐसे में मैं उनका समर्थन कैसे नहीं करता?”

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का यह आंदोलन एक कटाक्ष के रूप में शुरू हुआ था. इसकी शुरुआत उस समय हुई, जब भारत के सुप्रीम कोर्ट के चीफ़ जस्टिस सूर्यकांत ने बेरोज़गार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी. उनकी यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी और तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा था. हालांकि बाद में उन्होंने सफ़ाई दी थी और कहा था कि उनकी टिप्पणी की व्याख्या ग़लत तरीक़े से की गई.

सोनम वांगचुक और सीजेपी दोनों ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं. शिक्षा सुधार के लिए लंबे समय से अभियान चला रहे वांगचुक ने बुधवार को प्रदर्शन स्थल से न्यूयॉर्क टाइम्स को फोन पर दिए एक इंटरव्यू में कहा कि सीजेपी का आंदोलन उस संघर्ष से जुड़ा हुआ है, जिसे उन्होंने अपनी युवावस्था में शुरू किया था.

वांगचुक ने कहा, “मैंने आज इस मुद्दे को नहीं चुना है. मैंने इसे 40 साल पहले चुना था, जब मैंने शिक्षा के क्षेत्र में काम करने का फ़ैसला किया था.”

Evening News Today India# why give the vote
जंतर मंतर से संसद मार्च छात्रों के प्रदर्शन पर बवाल, पुलिस से झड़प
राजनीति कभी गरीब नहीं होती | राजनीति में कभी कमी नहीं होती
Top 10 Breaking News Today
वोट की कीमत लोकतंत्र में पैसा या विश्वास?
TAGGED:sonam wangchukसोनम वांगचुक - भूख हड़ताल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article solweb-media Breaking News Today: Top Headlines from India & World | 15 July 2026
Next Article भाजपा पार्टी घोटाला और भ्रष्टाचार के अन्य मामले
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Sol Web Media delivers credible news, insightful stories, and timely updates that keep you informed and ahead.

Our Categories

  • Economy, Business , Money News
  • Education & job
  • Entertainment & Celebrities
  • International News & Conflicts

 

  • Politics & Government
  • Real Estate & Infrastructure
  • Sports
  • Technology & AI

Find Us on Socials

© Sol Web Media | All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?