नोएडा हवाईअड्डे से सोमवार को वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन शुरू हो गया। इसी के साथ जेवर ने देश के विमानन मानचित्र पर पहचान दर्ज कराते हुए इतिहास रच दिया।केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने बेंगलुरु के लिए पहली उड़ान को तिरंगा लहराकर रवाना किया। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट नोएडा एयरपोर्ट पर उतरी। विमान के रनवे पर पहुंचते ही उसे पारंपरिक वॉटर कैनन सैल्यूट दिया गया। विमान में बैठे यात्रियों ने तालियां बजाकर जश्न मनाया। इसके बाद 8 बजे एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए पहले विमान ने उड़ान भरी। इसके अलावा एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 172 किसानों, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और प्रशासनिक अधिकारियों समेत कुल 186 लोगों को लेकर विशेष विमान सुबह आठ बजे लखनऊ रवाना हुआ। इन किसानों के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवाद किया।
नोएडा एयरपोर्ट से पहले दिन इंडिगो एयरलाइंस के विमानों ने लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद और अमृतसर के लिए…
ऐतिहासिक: नोएडा हवाईअड्डे से विमान ने भरी पहली उड़ान
Leave a Comment

