मालवीय नगर के हौजरानी इलाके में हुए भीषण अग्निकांड मामले में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इस घटना को लेकर दिल्ली के मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। मालवीय नगर के हौजरानी इलाके में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड मामले में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई जारी है। ताजा मामले में बृहस्पतिवार को दिल्ली के मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, बीएनएस की धाराओं 105 (गैर-इरादतन हत्या), 326(g) (आग लगाकर संपत्ति/परिसर को नुकसान पहुंचाना), 324(5) (किसी संपत्ति या व्यक्ति को जानबूझकर नुकसान पहुंचाना), 125(a) और 125(b) (दूसरों के जीवन या सुरक्षा को खतरे में डालने वाला काम और 287 (आग या ज्वलनशील पदार्थों के संबंध में लापरवाही) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

